जीत के पश्चात कुमारी छमीछा का दिनांक 1 मई 2026 को नगर में प्रथम बार आगमन हुआ जिस स्वागत अवसर पर कुमारी छमीछा रावटे के माता-पिता, डौंडी व्यापारी संघ एवं नगरवासियों में उत्साह का माहौल रहा सभी के द्वारा पीला गमछा बांध, तिलक लगाकर एवं पुष्प हार से दुर्गा मंदिर चौक डौंडी में स्वागत किया एवं बाजे-गाजे के साथ रैली निकाल कर नगर के जिम्मेदारी मंदिर में आशीर्वाद लिया गया नगर वासियों ने बधाई संदेश दिया एवं उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ शुभकामनाएं दी।
Home »
sports news
» डौंडी की छमीछा ने बढ़ाया नगर का मांन
डौंडी की छमीछा ने बढ़ाया नगर का मांन
डौंडी।। राजस्थान के उदयपुर में दिनांक 26 से 28 अप्रैल 2026 तक चले खेल समारोह ''नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता '' जिसका आयोजन ''इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन" द्वारा किया गया जिसमें विभिन्न श्रेणियां जूनियर, सब जूनियर, सीनियर एवं मास्टर केटेगरी में खेला गया जिसमें डौंडी नगर की कुमारी छमीछा रावटे पिता राकेश रावटे द्वारा देश भर से आए विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों से मुकाबला करते हुए अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 52 के.जी. भार कैटेगरी में कुल 239 किलोग्राम भाग उठाकर प्रथम स्थान लेकर गोल्ड मेडल तथा स्ट्रांग वूमेन का खिताब हासिल किया जोकि छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ डौंडी नगर के लिए भी गौरवपूर्ण बात रही।







0 Comments:
Post a Comment